Monday, February 20, 2012

शिव अराधना














अनुतप्त न होगा कभी तेरा मन,

कर भोर भये भोले का सुमिरन|

रख शिव चरणों में मनोरथ अपना,

निश्चित मनोकामना होगी पूरन||



सरल सहृदय मन कृपालु बड़े है,

जय भोलेनाथ सन्निकट खड़े है|

अनसुलझी रहे न कोई उलझन,

कर भोर भये भोले का सुमिरन||


सिंहवाहिनी सौम्य छटा में रहती,

तारणी प्रभु शीश जटा से बहती|

ढोल, शंखनाद, घडियाली झनझन,

कर भोर भये भोले का सुमिरन||


नील कंठेश्वर इस जग के रब है,

धन-धान्य वही, वही सुख-वैभव है|

प्रभु-पाद सम्मुख फैलाकर आसन,

कर भोर भये भोले का सुमिरन||



तारणहार जयशंकर विश्व-विधाता,

सर्व शक्तिमान शिव जग के दाता|

न्योछावर करके अपना तन-मन,

कर भोर भये भोले का सुमिरन||
.
.
 

13 comments:

प्रवीण पाण्डेय said...

सुन्दर आराधना, जय भोलेनाथ..

भारतीय नागरिक - Indian Citizen said...

जय हो भोले भंडारी की..

ZEAL said...

.

अनसुलझी रहे न कोई उलझन,

कर भोर भये भोले का सुमिरन||


भोले भंडारी के सुमिरन से ही अपना बेडा पार हो रहा है...

.

Anupama Tripathi said...

न्योछावर करके अपना तन-मन,

कर भोर भये भोले का सुमिरन||
.

सुंदर शिव स्मरण ...!!

डॉ टी एस दराल said...

महा शिवरात्रि की शुभकामनायें ।

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण) said...

बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
ओम् नमः शिवाय!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ!

रश्मि प्रभा... said...

सरल सहृदय मन कृपालु बड़े है,

जय भोलेनाथ सन्निकट खड़े है|

अनसुलझी रहे न कोई उलझन,

कर भोर भये भोले का सुमिरन||... मन को शांत करती आराधना

lokendra singh rajput said...

जय भोलेनाथ।

Atul Shrivastava said...

आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा आज के चर्चा मंच
पर की गई है। चर्चा में शामिल होकर इसमें शामिल पोस्ट पर नजर डालें और इस मंच को समृद्ध बनाएं.... आपकी एक टिप्पणी मंच में शामिल पोस्ट्स को आकर्षण प्रदान करेगी......

veerubhai said...

तारणहार जयशंकर विश्व-विधाता,

सर्व शक्तिमान शिव जग के दाता|

न्योछावर करके अपना तन-मन,

कर भोर भये भोले का सुमिरन||
सत्यम शिवम् सुन्दरम .
बहुत सुन्दर आराधना शोधित करती तन मन को .

यादें....ashok saluja . said...

जय भोले भंडारी की ...
हर-हर महादेव !

चंद्रमौलेश्वर प्रसाद said...

आज जनता नीलकंठ बनी नेताओं का गरल पी रही है:)

S.M.HABIB (Sanjay Mishra 'Habib') said...

कर भोर भये भोले का सुमिरन...
बहुत सुन्दर आराधन.
शिवरात्री की मंगलकामनाएं...