Friday, November 6, 2009

बेच खाया देश को........

बाग-डोर पकड़ डाली ,
लुच्चे ,लफंगों ने !
 तिजोरी कर दी खाली ,
ऐयाश, नंगो ने !!

कभी सोने की चिडिया,
 देश सर्वनाम था !
बेकस,लाचार  के लिए
आश्रय -धाम था !!

वंदेमातरम भी उलझाया ,
फिजूल के पंगो ने !
वतन को ही बेच खाया ,

ऐयाश, नंगो ने !!

लुप्त प्राय हो चुके है अब ,
धर्म और ईमान !
तुष्टिकरण में लूटा दिया ,
देश का सम्मान !!

जनतंत्र  छल-पेशा  किया ,
बाहुबली-भुजंगों ने !
बेच खाया समग्र देश को,

ऐयाश, नंगो ने !!

भारत शान्ति के पक्षधर था ,
'अतिथि देवो भव:' नारा था !
जहां पहुँच अनजान क्षितिज को ,
मिलता एक सहारा था !!

आज कटुता फैला दी है ,
धर्मांध व्यक्रित दंगो ने !

वतन को ही बेच खाया ,
ऐयाश, नंगो ने !!

7 comments:

  1. "तुष्टि के लिए बेच डाला,
    देश का सम्मान !!"

    बिल्कुल सही है!

    ReplyDelete
  2. बहुत ही सही लिखा है आपने... बधाई

    ReplyDelete
  3. कटुता फैला दी,
    धर्मान्धता के दंगो ने !
    बेच खाया देश को,
    भूखे और नंगो ने !!
    बहुत सुन्दर

    ReplyDelete
  4. सुन्दर बात ...सचमुच बेच खाया है देश को

    ReplyDelete
  5. देश की बागडोर पकड़ ली,
    लूचे और लफंगों ने !
    बेच खाया देश को,
    भूखे और नंगो ने !!

    सभी छंद नगीने की तरह से सजाए हैं, आपने!

    ReplyDelete
  6. कटुता फैला दी,
    धर्मान्धता के दंगो ने !
    बेच खाया देश को,
    भूखे और नंगो ने !!

    सत्य कथन्!! प्रत्येक छन्द एक सच उजागर करता हुआ......

    ReplyDelete

सहज-अनुभूति!

निमंत्रण पर अवश्य आओगे, दिल ने कहीं पाला ये ख्वाब था, वंशानुगत न आए तो क्या हुआ, चिर-परिचितों का सैलाब था। है निन्यानबे के फेर मे चेतना,  कि...